Monday, 11 May 2020

एक अधूरी कहानी

हम अचानक अलग हो गये एक दिन
एक अधूरी कहानी को बल मिल गया
हम मिले न किसी और से जिस तरह 
अपने मिलने के वैसे संजोग है
एक होने की धुन में उलझते गये
ये भी सोचा न हम दो अलग लोग है
हम बर्ष दो बर्ष की मोहब्बत में ही
एक अनोखे से अहसास को पा गये
हम बिछड़ते समय खूब रोये जहाँ
फूल देखो उसी डाल पर आ गये 

हम गलत मान कर छोड़ आये जिन्हें
वक़्त को उन सवालों का हल मिल गया

हमने खालीपन को भरना

हमने खालीपन को भरना छोड़ दिया
उस से उम्मीद रखना भी छोड़ दिया
अब तो हमे हमारे हाल में जीने दो
हमने उससे  बात करना  छोड़ दिया
उसको अपना कहने से  दिक्कत थी
हमने उसको अपना कहना भी छोड़ दिया

Saturday, 9 May 2020

प्यार आता है

एक तरह आश के कुछ दिये जल उठे
एक तरफ मन विदा गीत गाने को है
प्रिय इस जन्म भी कुछ पता न चला
प्यार आता है या सिर्फ जाने को हैं

Friday, 8 May 2020

मेरा इश्क़ मेरे दर्द

मेरा इश्क़  ,मेरे दर्द तक है
जिसे मैंने कलम पर उतारा
जीवन की कठिन राहो में
उसने मुझे सवरना सिखाया
किस्मत का रुख कुछ ऐसा बदला
मै बिखर गया और वो  सवर गई

Thursday, 7 May 2020

चलते थे जो कदम साथ

चलते थे जो कदम साथ मेरे
आज अलग अलग चला करते है
कभी देते थे जो साथ मेरा 
आज खफा खफा से रहते है
कहते नही लेफ्ट हो जाते 
जरा जरा सी बातो पर
वक़्त  थोड़ा सा क्या बदला
जिसमे मदद न कर पाया
हर हाँ के बदले के जीवन में
एक न ने हमे हराया है






Saturday, 2 May 2020

रिश्ते

रिश्ते वो नही होते जिनको जताना पड़े
रिश्ते वो होते है जो निभाये जाते है


किसी को अपना कह कर बनाया नही जाता
जो होता है वो दिखाया नही जाता


गैरो से गिला क्या करना जब अपने ही कफन में अपने ही आग लगाते है।

हम दोनो मिले न होते

हम दोनों मिले न होते ,प्यार भी शायद न होता
प्यार में होने  से पहले ,तुमने कुछ बोला होता
थामा है हाथ किसी का ,हम तो केवल साथी है
आखो में केवल वो हैं ,हम तो केवल काजल है
बोला होता तो रुक जाते न ही सपने देखे होते
टूटे सपनो संग जीना भी गद्दारी सा लगता है।

Wednesday, 29 April 2020

Rip irfan khan

कुछ शब्द इरफान खान के लिये

क्या  हासिल हो जाता है इस जीवन मे
निश्चित जीवन जान अपना क्या रह जाता है मोल अपना

जिस जीवन सवारने कड़ी मेहनत पहचान बनाने
नस्वर ही लगता होगा जीवन ऐसा
ही सोच होगा

जिसने जन्म दिया उसका चेहरा भी न देखा सका
हाथो में सबकुछ होकर अपना जीवन बेगाना सा लगता होगा

अभिनय करता करता अपने विधि से अपने को
मोह छोड़ गया तन जल भय जाना है
 यादो में बस सदा रहेगा
कुछ लोगो के हरदम

क्या हासिल हो जाता है इस जीवन 

Saturday, 25 April 2020

सब जो कहते है

सब जो कहते है सुनने की कोशिश में हूं मै
आजकल चुपचाप रहने की कोशिश में हूं मै
सबकुछ कहा जा चुका कुछ न कहने को है
बस यही बात कहने की कोशिश में हूँ

Monday, 20 April 2020

दर्द की वेदना

दर्द की वेदना कोई समझा नही
प्यार को प्यार समझा न कोई
सब खेले है जज्बातो से मेरे
कोई मेरी पीड़ा समझा  नही

उसके खुश रहने पर

उसके खुश रहने पर खुश है हम
रिश्ते टूटने से उसको खुशी मिली
तो उस टूटे रिश्ते में खुश है हम
उसकी यादे काफी है जीने के लिये
वो खुश है किसी रिश्ते में इसी में ख़ुश है हम।

Saturday, 11 April 2020

एक और नई

एक और नई कहानी दुनिया हम दोनों में  ढूँढेगी ,
हम इस जीवन में भी अपना प्यार सफल न कर पाये
धूप  तुम्हरी रूप की कैसे दो आखो में भर पाते
कैसे अम्बर  के प्रश्नो का धरती पर  उत्तर  पाते

हम तो  शापित प्रेमी हम तो न कोई अधिकार मगर
जादूगर भी इस दुनिया को तुम जैसी न कर पाते
तुम्हे अमरता स्वर्ग की थी  और हमे धरा पर मरना था
यू  फिर अपने सपनो का फिर संसार अमर न कर पाते

आशू अपने  सपनो का जब शीशमहल  न हो पाये
तुम इतने प्यारे थे तुमसे पूरी दुनिया सरल हुई
हम इतने मुश्किल थे जो तुमसे भी न हल हो पाये
किस्मत ने हम दोनों को हर युग में ही  मिलवाया है
हम अपना मिलना लेकिंन  हर बार सफल न कर पाये

मन के राजकुँवर को आखिर प्रेम नगर में रहना था
प्रेमनगर भी ऐसा जिसके सब चौराहे सुने थे
प्यार के मरते किस्सों में बस इतना ही  होते देखा
कुछ जीत सफल न हो  पायी कुछ हार सफल न हो पायी
हम इस जीवन में भी अपना प्यार सफल न कर पाये



कोई दूर है दिल से

कोई दूर  है दिल से यह अहसास होता है
कोई खास हर वक्त दिल के पास होता है
   वैसे तो करते है याद सबको
लेकिन उसकी याद का अहसास हमेशा खास होता है

Tuesday, 7 April 2020

कुछ दर्द आवाज कि छीन लिया

खामोशिया यू बेवजह नही होती
कुछ दर्द आवाज छीन लिया करते है।


जिंदगी गुजरती जा रही है
  सुकून पाने की चाह में
    हर पल भटक रहे है
   ठहर जाने की चाह में

Tuesday, 31 March 2020

कोई मिला कुछ पल।के लिये

कोई मिला कुछ पल के लिये
वो हसीन पल मिला मुझे जिंदगी में
काश लकीरों में भी हो साथ उसका
मिल जाये नदी के किनारे दो
साथ बहकर चले हमेशा के लिये

उसकी आँखों मे प्यार आज भी हैं
उसको हम पर शक  आज भी है
भूलकर  भी न भुला पाया उसे
     उसके  चेहरे में प्यार की
        चमक आज भी है