Tuesday, 3 June 2025

 पालकी की एक सजी रह गई आंख में

 तुम किसी पालकी में विदा हो गई

मैं किसी द्वार बारात ले आया था

गूंज शहनाइयों की मगर खो गई

हम जहां से जुदा हो गए मोड वो

देखता रह गया दृश्य ये गौर से

हम प्रणय सूत्र में बंध गए तो मगर

मैं किसी और से तुम किसी और से







Monday, 1 July 2024

 हम  अचानक अलग हो गये एक दिन

इक अधूरी कहानी को बल मिल गया 
हम मिले न किसी और से जिस तरह
अपने  मिलने  के  वैसे  ही  संजोग  हैं 
एक   होने  की  धुन   में  उलझते गये
ये  भी  सोचा न हम दो अलग लोग हैं 
प्यार  को  हमने  ख़ुद में न पगने दिया
प्यार को फिर हमारा बदल मिल गया
आँसुओं   का  यहाँ   छूटना  आँख  से
इक  व्यवस्था  है   कोई न अलगाव है 
एक  मीठे  से   झरने  का  पानी हैं हम
जिसमें  झरना ही  सबसे बड़ा भाव है
हमने   ही  आग  आगे  रखी  प्यास से 
जिसको जलना था उसको ही जल मिल 
हम बरस दो बरस की मोहब्बत में ही,
इक अनोखे से एहसास को पा गए।
हम बिछड़ते समय खूब रोये जहाँ
फूल देखो उसी डाल पर आ गए
हम गलत मानकर छोड़ आये जिन्हें 
वक़्त को उन सवालों का हल मिल गया

Monday, 11 May 2020

एक अधूरी कहानी

हम अचानक अलग हो गये एक दिन
एक अधूरी कहानी को बल मिल गया
हम मिले न किसी और से जिस तरह 
अपने मिलने के वैसे संजोग है
एक होने की धुन में उलझते गये
ये भी सोचा न हम दो अलग लोग है
हम बर्ष दो बर्ष की मोहब्बत में ही
एक अनोखे से अहसास को पा गये
हम बिछड़ते समय खूब रोये जहाँ
फूल देखो उसी डाल पर आ गये 

हम गलत मान कर छोड़ आये जिन्हें
वक़्त को उन सवालों का हल मिल गया

हमने खालीपन को भरना

हमने खालीपन को भरना छोड़ दिया
उस से उम्मीद रखना भी छोड़ दिया
अब तो हमे हमारे हाल में जीने दो
हमने उससे  बात करना  छोड़ दिया
उसको अपना कहने से  दिक्कत थी
हमने उसको अपना कहना भी छोड़ दिया

Saturday, 9 May 2020

प्यार आता है

एक तरह आश के कुछ दिये जल उठे
एक तरफ मन विदा गीत गाने को है
प्रिय इस जन्म भी कुछ पता न चला
प्यार आता है या सिर्फ जाने को हैं

Friday, 8 May 2020

मेरा इश्क़ मेरे दर्द

मेरा इश्क़  ,मेरे दर्द तक है
जिसे मैंने कलम पर उतारा
जीवन की कठिन राहो में
उसने मुझे सवरना सिखाया
किस्मत का रुख कुछ ऐसा बदला
मै बिखर गया और वो  सवर गई

Thursday, 7 May 2020

चलते थे जो कदम साथ

चलते थे जो कदम साथ मेरे
आज अलग अलग चला करते है
कभी देते थे जो साथ मेरा 
आज खफा खफा से रहते है
कहते नही लेफ्ट हो जाते 
जरा जरा सी बातो पर
वक़्त  थोड़ा सा क्या बदला
जिसमे मदद न कर पाया
हर हाँ के बदले के जीवन में
एक न ने हमे हराया है