Monday, 11 May 2020

एक अधूरी कहानी

हम अचानक अलग हो गये एक दिन
एक अधूरी कहानी को बल मिल गया
हम मिले न किसी और से जिस तरह 
अपने मिलने के वैसे संजोग है
एक होने की धुन में उलझते गये
ये भी सोचा न हम दो अलग लोग है
हम बर्ष दो बर्ष की मोहब्बत में ही
एक अनोखे से अहसास को पा गये
हम बिछड़ते समय खूब रोये जहाँ
फूल देखो उसी डाल पर आ गये 

हम गलत मान कर छोड़ आये जिन्हें
वक़्त को उन सवालों का हल मिल गया

हमने खालीपन को भरना

हमने खालीपन को भरना छोड़ दिया
उस से उम्मीद रखना भी छोड़ दिया
अब तो हमे हमारे हाल में जीने दो
हमने उससे  बात करना  छोड़ दिया
उसको अपना कहने से  दिक्कत थी
हमने उसको अपना कहना भी छोड़ दिया

Saturday, 9 May 2020

प्यार आता है

एक तरह आश के कुछ दिये जल उठे
एक तरफ मन विदा गीत गाने को है
प्रिय इस जन्म भी कुछ पता न चला
प्यार आता है या सिर्फ जाने को हैं

Friday, 8 May 2020

मेरा इश्क़ मेरे दर्द

मेरा इश्क़  ,मेरे दर्द तक है
जिसे मैंने कलम पर उतारा
जीवन की कठिन राहो में
उसने मुझे सवरना सिखाया
किस्मत का रुख कुछ ऐसा बदला
मै बिखर गया और वो  सवर गई

Thursday, 7 May 2020

चलते थे जो कदम साथ

चलते थे जो कदम साथ मेरे
आज अलग अलग चला करते है
कभी देते थे जो साथ मेरा 
आज खफा खफा से रहते है
कहते नही लेफ्ट हो जाते 
जरा जरा सी बातो पर
वक़्त  थोड़ा सा क्या बदला
जिसमे मदद न कर पाया
हर हाँ के बदले के जीवन में
एक न ने हमे हराया है






Saturday, 2 May 2020

रिश्ते

रिश्ते वो नही होते जिनको जताना पड़े
रिश्ते वो होते है जो निभाये जाते है


किसी को अपना कह कर बनाया नही जाता
जो होता है वो दिखाया नही जाता


गैरो से गिला क्या करना जब अपने ही कफन में अपने ही आग लगाते है।

हम दोनो मिले न होते

हम दोनों मिले न होते ,प्यार भी शायद न होता
प्यार में होने  से पहले ,तुमने कुछ बोला होता
थामा है हाथ किसी का ,हम तो केवल साथी है
आखो में केवल वो हैं ,हम तो केवल काजल है
बोला होता तो रुक जाते न ही सपने देखे होते
टूटे सपनो संग जीना भी गद्दारी सा लगता है।